Latest Post

10/recent/ticker-posts

9 August 2020 Current Affairs KV Guruji


जय हिन्द दोस्तों, kvguruji.in पर आप सभी का स्वागत है, इस पोस्ट में आज हम आपके लिए Daily Current Affairs के अंतर्गत विभिन्न अख़बारों जैसे हिन्दू, इकनोमिक टाइम्स, पत्र सुचना ब्यूरो [PIB], टाइम्स ऑफ़ इंडिया, बिजनेस स्टैण्डर्ड, लाइवमिन्ट, दैनिक जागरण भास्कर से चुन कर आपके लिए 9 August के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को प्रस्तुत कर रहे हैं | करेंट अफेयर्स की यह सीरिज SSC CGL, CHSL, CPO, BANK PO, STATE PCS, RAILWAY GROUP D, RRB NTPCऔर अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी |


1 - किस केन्द्रीय मंत्री ने “हैण्डलूम मार्क योजना” के लिए मोबाइल एप व वेब पोर्टल लांच किया
उत्तर - स्मृति ईरानी 
कपडा मंत्री व महिला तथा बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर लांच किया गया

11 भाषाओ में बुनकरों द्वारा पंजीकरण के लिए एप मुंबई की कपड़ा समिति [TC] द्वारा निर्मित किया गया है
e-कार्यालय  व DBT पोर्टल से लिंक हथकरघा योजनाओ की जानकारी के लिए My Handloom पोर्टल भी लांच किया गया

2 - अगस्त 2020 में, किस दिन “भारत छोडो आन्दोलन” [Quit India Movement] की 78वीं वर्षगाँठ मनाई गई
उत्तर - 8 अगस्त
8 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बॉम्बे में आयोजित सत्र से भारत छोडो आन्दोलन की शुरुआत की गई थी तथा इसी आन्दोलन के दौरान गाधीं जी द्वारा करो या मरो का नारा भी दिया था

3 - “PNB हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड” के नए MD व CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - हरदयाल प्रसाद
नीरज व्यास के स्थान पर MD व CEO के रूप में हरदयाल प्रसाद रमानी की नियुक्ति की गई
PNB हाउसिंग फाइनेंस
मुख्यालय – नई दिल्ली
अन्य नए MD व CEO
PC कांडपाल – SBI GI
नवीन ताहिलरमानी – टाटा AIA LI

4 - इम्पीरियल कालेज लन्दन ने किस IIT के साथ मिलकर नैनो पार्टिकल “Metamaterial-Grid” विकसित किया
उत्तर - IIT गुवाहाटी
विकसित पदार्थ की मदद से LED [Light Emitting Diodes] को ज्यादा चमकदार, उर्जा दक्ष व टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी 

5 -  रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने किसकी अध्यक्षता में कोविड-19 संबंधित तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के लिए एक समिति का गठन किया
उत्तर - KV कामथ
RBI द्वारा Resolution Framework for Covid-19 Related Stress की घोषणा की गई थी और उसके बाद  कोविड-19 संबंधित तनावग्रस्त परिसम्पत्तियो के लिए वित्तीय मापदंडो पर सलाह देने के लिए इस समिति का गठन किया गया |
न्यू डवलपमेंट बैंक के पूर्व अध्यक्ष  KV कामथ की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया

6 - किस भारतीय एयरपोर्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की सुविधा के लिए “एयर सुविधा पोर्टल” विकसित किया गया
उत्तर - दिल्ली
यात्रियों के अनिवार्य स्व-प्रमाणित फॉर्म भरने व कोविड-19 के मध्यनज़र संगरोध से छूट प्राप्ति के लिए GMR समूह द्वारा विकसित किया गया है तथा विभिन्न राज्यों की सरकारों, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय व नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन फॉर्म विकसित किया गया | इसके तहत 5 प्रकार के लोगों को 7 दिनों के अनिवार्य संगरोध से छूट मिलेगी

7 - ICC की नई घोषणा के अनुसार “ICC पुरुष T-20 विश्व कप 2021” की मेजबानी कौन-सा देश करेगा
उत्तर - भारत
कोविड-19 के करण स्थगित हुए पुरुष ICC T-20 विश्वकप 2020 का आयोजन अब 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा
ICC T-20 महिला विश्व कप 2022 – दक्षिण अफ्रीका
ICC महिला विश्व कप न्यूजीलैंड में 2021 की जगह 2022 में आयोजित

8 - किस राज्य की सरकार ने एक विशेष “इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी” लांच की
उत्तर - दिल्ली
CM अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी लांच
वाहनों के पंजीकरण व सड़क कर माफ़ होंगे
दिल्ली सरकार कार की खरीद पर 1.5 लाख का प्रोत्साहन शुल्क व दोपहिया, ऑटो व ई-रिक्शा पर 30000 की वित्तीय सहायता देगी 
दिल्ली सरकार ने 2024 तक सडकों पर 25% इलेक्ट्रिक वाहन का लक्ष्य निर्धारित किया है

9 - भारत किस देश में आयोजित होने वाले “Kavkaz 2020” [Caucasus 2020] अभ्यास में हिस्सा लेगा
उत्तर - रूस
रूस के अस्त्राखान में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास “Russian Kavkaz 2020” में शामिल होगा
भारतीय सेना के 150 सैनिक सहित वायुसेना व नौसेना के जवान शामिल होंगे
SCO के सदस्य देशों सहित कुल 18 देशों के शामिल होने की उम्मीद है

10 - “PS रनपिसे” को भारत के किस अर्द्ध सैनिक बल का नया महानिरीक्षक [Inspector General] नियुक्त किया गया
उत्तर - CRPF
1995 बैच के ओडिशा कैडर के IPS अधिकारी PS रानीपसे 5 वर्ष के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के नए महानिरीक्षक नियुक्त किए गए
CRPF
स्थापना – 27 जुलाई 1939
मुख्यालय – नई दिल्ली
महानिदेशक – AP माहेश्वरी
मोटो – सेवा व निष्ठा

11 - किस राज्य की सरकार ने ग्राम रोजगार परिषद् [Village Employment Council] में महिलाओ के आरक्षण के नीति को मंजूरी दी
उत्तर - मेघालय
CM कोनराड संगमा की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा “Policy on Reservation of Seats for Women in VECs को मंजूरी दी गई
नीति के तहत ग्राम स्तरीय सामुदायिक संस्थाओ में 50% सीटें महिलाओ के लिए आरक्षित होंगी
MNREGA के कार्यों को लागू करने के लिए वर्ष 2006 में VEC का गठन किया गया था

12 - “ओवेन कायल” को इनमे से किस भारतीय फुटबाल क्लब ने अपने नए कोच के रूप में नियुक्त किया
उत्तर - जमशेदपुर FC
इंडियन सुपर लीग के आगामी संस्करण के लिए कोच नियुक्त किये गए 
स्कॉटलैंड देश के ओवेन कायल पिछले वर्ष चेन्नईन FC के कोच थे
2019-20 इंडियन सुपर लीग की ATK फुटबाल क्लब विजेता

13 - नवम्बर 2020 में प्रकाशित होने वाली पुस्तक “Amazing Ayodhya” के लेखक/लेखिका कौन हैं
उत्तर - नीना राय
अयोध्या शहर के प्रमाणिक इतिहास के साथ-साथ राम व सीता के जीवन पर आधारित है
अन्य पुस्तकें
यतीश यादव – Raw: A History of India’s Covert operations
Vishesh : Code to Win – निरुपमा यादव
सियासत में सदस्यता – विजय कुमार

14 - “कैपिटल इंडिया फाइनेंस लिमिटेड” के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - हर्ष कुमार भनवाला
नाबार्ड के पूर्व अध्यक्ष हर्ष कुमार भनवाला नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गए

कल के प्रश्नों के उत्तर 
1.किस कंपनी के संस्थापक की नेट वर्थ $100 बिलियन के पार - मार्क जकरबर्ग
2.अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान कौन बने - इयोन मॉर्गन
3.श्रीलंका के PM महिंद्रा राजपक्षे की पार्टी - श्रीलंका पोदुजन पेरामुना
4.हॉकी इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष कौन नियुक्त - ज्ञानेंद्रो निगोबम
5.भारत में पहला बाघ सर्वेक्षण - 2006